हथियार व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अभियुक्तों में मो सद्धाम साकिन जोरगंज, बबलू यादव साकिन तेतराही एवं प्रमोद पासवान जोरगंज सभी अभियुक्त थाना जानकीनगर क्षेत्र के हैं

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी पुलिस इन दिनों लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान कई कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. बनमनखी कांड संख्या 190/24 में अभियुक्तों को धारा 401 एवं 25 (1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम में एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, मेड इन यूएसए मार्का की एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, कुल 2 हथियार और 6 कारतूस साथ के साथ तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. अभियुक्तों के पास से 2 अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है.पकड़े गये गये अभियुक्तों में मो सद्धाम उम्र 23 वर्ष साकिन जोरगंज, बबलू कुमार यादव उर्फ बाबुल कुमार यादव उम्र 30 वर्ष साकिन तेतराही वार्ड नं0 04 एवं प्रमोद कुमार पासवान उम्र 22 वर्ष साकिन जोरगंज सभी अभियुक्त थाना जानकीनगर क्षेत्र के हैं. तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन