जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज बच्चों के इलाज पर विशेष फोकस, ईएनटी में भी तीन डॉक्टर तैनात

विज्ञापन

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया | Prabhat Khabar Network

जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज बाल स्वास्थ्य और इएनटी विभाग पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहाँ देखें आज उपलब्ध डॉक्टरों की पूरी सूची और ओपीडी का समय।

विज्ञापन

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की गुरुवार की ओपीडी में बाल स्वास्थ्य पर विशेष फोकस किया गया है. पीडियाट्रिक्स विभाग में चार शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. वहीं कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए ईएनटी विभाग में तीन डॉक्टर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा अन्य प्रमुख विभागों में भी मरीजों के उपचार की व्यवस्था रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाल रोग विभाग में चार विशेषज्ञ संभालेंगे मोर्चा

पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. अनवेशा और डॉ. निखिल आर्या मरीजों को देखेंगे. बच्चों से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और उपचार की सुविधा यहां मिलेगी.

ईएनटी में तीन चिकित्सकों की रहेगी मौजूदगी

कान, नाक और गले से संबंधित मरीजों के लिए ईएनटी विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर और डॉ. एचके. शर्मा की ड्यूटी रहेगी.

गायनी से मानसिक रोग विभाग तक इलाज की सुविधा

गायनी विभाग में डॉ. अनिशा किशोर और डॉ. गुफराना महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं, गर्भावस्था और प्रसव संबंधी मामलों में परामर्श देंगी. सर्जरी विभाग में डॉ. संतसेवी प्रसाद और डॉ. अमर किशोर, मेडिसिन में डॉ. मुजतबा अशरफ और ऑर्थोपेडिक में डॉ. केएस. आनंद मरीजों का उपचार करेंगे. इसके अलावा स्किन, आंख और दंत विभाग में भी चिकित्सक मौजूद रहेंगे. मानसिक रोग विभाग में डॉ. नायाब अंजुम तनाव, डिप्रेशन और नशामुक्ति से जुड़े मामलों में मरीजों की काउंसिलिंग और उपचार करेंगी.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी

जीएमसीएच पूर्णिया में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक है. मरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन