ePaper

धुरपैली में शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2024 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

थानाक्षेत्र के धुरपैली पंचायत के धुरपैली गांव में संजय विश्वास के घर से छापेमारी में 14.5 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

अमौर. थानाक्षेत्र के धुरपैली पंचायत के धुरपैली गांव में संजय विश्वास के घर से छापेमारी में 14.5 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया . जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि धुरपैली गांव में संजय विश्वास घर में शराब का धंधा चल रहा था. धुरपैली गांव वार्ड 05 में संजय के घर छापेमारी में संजय कुमार, धिरेन्द्र विश्वास दोनों धुरपैली वार्ड 05 और कृपानन्द विश्वास साकिन कैरिया वार्ड 07 को पकड़ा गया.जब कमरा की तलाशी ली तो 14.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई. तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बाइक से 15 लीटर शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार :

थाना क्षेत्र के पलसा चौक के पास 15 लीटर विदेशी शराब एवं एक अपाची बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पलसा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान सुभाष कुमार यादव साकिन नितेन्दर थाना अमौर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी की अपाचे मोटरसाइकिल की डिक्की से सिग्नेचर शराब की चार बोतल कुल मात्रा 03 लीटर, स्टर्लिंग रिजर्व 07 बोतल 5.250 लीटर तथा शराब ब्लेंडर्स प्राइड 09 बोतल कुल मात्रा 06.750 लीटर जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन