धरहरा चकला भुनाई के वार्ड 4 में घर से छह लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई वार्ड नं 4 में शनिवार की रात अज्ञात चोर ने अलमारी तोड़ कर 4 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर कर ली.

विज्ञापन

बनमनखी. प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई वार्ड नं 4 में शनिवार की रात अज्ञात चोर ने अलमारी तोड़ कर 4 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर कर ली. पीड़ित व्यक्ति विजेंद्र कुमार साह पिता मुख लाल साह ने बताया कि पिपरा मोड़ स्थित चौक पर दुकान करता हूं. दीपावली, छठ पूजा पर दुकान में कपड़ा की खरीदारी के लिए अपनी जमीन बेच कर 4 लाख रुपए अपने घर के गोदरेज में रखा था. गुजरात जाने के लिए 16 अक्टूबर का टिकट भी कन्फर्म था. इसी बीच शनिवार की रात अज्ञात चोर ने गोदरेज तोड़ कर 4 लाख रुपए और तकरीबन 2 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली. थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना पर आकर घटना का जायजा लिया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी.पीड़ित व्यक्ति का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है. जांच के आधार पर कारवाई की जा रही है. चोर ने बाहर से लगा दी गृहस्वामी के कमरे की कुंडी बनमनखी . प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई वार्ड नं 4 में घर में हुई 6 लाख की चोरी को लेकर पीड़ित व्यक्ति विजेंद्र कुमार साह ने बताया कि जिस रूम में हमलोग सो रहे थे चोर ने उस रूम का कुंडी बाहर से लगा दी थी. मध्य रात्रि खटखट की आवाज पर नींद खुली तो कमरा खोलने लगे . बाहर से बंद रहने के कारण कमरा नहीं खुला तो मोबाइल फोन से लोगों को घटना की सूचना दी. तो लोगों ने आकर मेरे कमरे की कुंडी खोली. खेत में मिला खाली बक्सा बाहर निकला तो देखा जिस रूम में गोदरेज था वह रूम खुला हुआ था और गोदरेज का सारा सामान बिखरा पड़ा था. मिलान करने पर 4 लाख रुपए और तकरीबन 2 रुपए का जेवरात गायब था. खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर खेत में खाली बक्सा मिला.घटना की जानकारी तत्काल थानाध्यक्ष को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन