किराना दुकान में नगद व सामान समेत 35 हजार की चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 6:54 PM

विज्ञापन

किराना दुकान में

विज्ञापन

पूर्णिया. किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 5 हजार नगद के अलावा 35 हजार के सामानों की चोरी कर ली. घटना केहाट थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक रोड की है.घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार कॉलेज चौक रोड स्थित मां जीवछ स्टोर के संचालक मनोरंजन कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया है. दुकानदार ने बताया कि रोजाना की ही तरह बुधवार की रात क़रीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गये थे. गुरुवार की सुबह जब दुकान पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. जब दुकान के अंदर गया तो सामान बिखड़ा पड़ा था और काउंटर से 5 हजार रुपया गायब था. दुकान में रखा रिफाइन और सरसों तेल के कार्टून, ड्राई फ्रूट्स के पैकेट्स और साबुन, सर्फ समेत करीब 35 हजार मूल्य के सामान गायब थे.पास के दुकानदार नंद किशोर सिंह ने बताया कि शातिर चोर दुकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं. इस घटना से पहले किराना दुकान से लगे अंकित होटल, नैना स्टोर, संजीव स्टोर समेत कई अन्य दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है. फोटो. 3 पूर्णिया 19- घटना को दिखाते दुकानदार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन