नगर पंचायत जानकीनगर की सफाई व्यवस्था में स्वच्छता साथी की भूमिका अहम

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत जानकीनगर की सफाई व्यवस्था में स्वच्छता साथी की भूमिका अहम

जानकीनगर

विज्ञापन

जानकीनगर. नगर पंचायत जानकीनगर कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर पंचायत को कचरा मुक्त बनाने, नगरिकों को स्वच्छ परिवेश में रहने, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता साथी का चयन किया गया.स्वच्छता साथी के रूप में माला कुमारी, सोनी कुमारी, हीरा कुमारी,पिंकी कुमारी एवं मिंटू ऋषिदेव का चयन किया गया. सभी स्वच्छता साथी को मुख्य पार्षद नगर पंचायत जानकीनगर रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर आलोक शंकर,स्वच्छता पदाधिकारी आर्या ने चयन पत्र प्रदान किया.वहीं मुख्य पार्षद नगर पंचायत जानकीनगर रमेश पासवान एवं उपमुख्य पार्षद सुनील रजक ने कहा कि स्वच्छता साथी नगर पंचायत जानकीनगर की साफ-सफाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैंआप सभी स्वच्छता साथी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे.वहीं सभी स्वछता साथी को कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर आलोक शंकर एवं स्वछता पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर आया ने यह निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपने अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वाहन सही तरीके से करेंगे. नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नागरिक स्वछता के संदर्भ में जो भी कार्य दिया जाएगा उसे ससमय पूर्ण करेंगे.मौके पर वार्ड पार्षद विजय कुमार रौशन, राजेश कुमार यादव, प्यारे राम ऋषि, सुरेश किस्कू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय यादव, टिंकू कुमार और कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन