महाशिवरात्रि पर नागेश्वर शिव मंदिर से निकलेगी भोलबाबा की बरात

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर नागेश्वर शिव मंदिर से निकलेगी भोलबाबा की बरात

जानकीनगर

विज्ञापन

जानकीनगर. श्री श्री 108 नागेश्वर शिव मंदिर चोपड़ा बाजार से महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बरात निकलेगी.नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार का भ्रमण करते हुए श्री श्री 108 कापलेश्वर शिव मंदिर कोशी सिंचाई विभाग में महाप्रसाद में भाग लेंगे.दोनों शिव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा जा रहा है. तोरणद्वार भी बनाया जा रहा है.वहीं चोपड़ा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी नवरत्न सुराणा ने बताया कि आगामी 14 फरवरी को महाशिवरात्रि पर श्री श्री 108 नागेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में भक्ति जागरण कार्यक्रम समारोह आयोजित किया जाएगा.महाशिवरात्रि के दिन फलदान होगा.इसके बाद बड़ी धूमधाम से बरात निकलेगी. इस मौके पर पूरणमल सुराणा, प्रदीप सुराणा, उज्जवल सुराणा, विकास सुराणा, निलेश कुमार, प्रकाश सुराणा, पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश राय,वंश सुराणा,चंदू भगत, कृष्ण मोहन राय,बम-बम चौधरी,बबलू भगत,असीम मुखर्जी, संतोष भगत, बिट्टू साह,मनोज कुमार सिंह,दिनानाथ भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन