दिनेश हत्याकांड में भांजा को मुरलीगंज ननिहाल से पुलिस ने दबोचा, आरोपित बहन-भांजा को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

आरोपित बहन-भांजा को भेजा जेल

विज्ञापन

प्रभात फाॅलोअप ————- पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव में बीते 25 जनवरी को विवादित जमीन पर बांस काटने के विवाद में गोली मारकर दिनेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित मृतक के बहन व भांजा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपित नीलम देवी ने घटना के फौरन बाद ही हथियार के साथ थाना में सरेंडर कर दिया था. जबकि भांजा देवदत्त यादव को पुलिस ने सघन छापेमारी कर महज पांच घंटे के भीतर उसके नानी घर मुरलीगंज से गिरफ्तार कर लिया. इस बीच, मृतक के पुत्र मुकेश कुमार के बयान पर कुल 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गिरफ्तार देवदत्त कुमार को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 12 व्यक्ति के विरुद्ध नामजद कांड दर्ज हुआ है और पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच हेतु प्रतिबद्ध है. गौरतलब है कि 25 जनवरी को यह वारदात उस वक्त हुई जब मृतक दिनेश यादव विवादित जमीन पर बांस की कटाई करा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष की गोलीबारी में दिनेश यादव के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन