निंदनीय है व्यवसायी पुत्र की हत्या : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय राय ने व्यवसायी पुत्र सूरज की हुई हत्या को दुखद बताया है और कहा है कि यह घटना निन्दनीय और दंडनीय है. उन्होंने कहा है कि जिन अपराधियों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है उसे किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. यहां जारी अपने बयान में प्रदेश प्रवक्ता श्री राय ने कहा है कि अपराध के जरिये दहशत फैलाने वाले लोग भूल गये हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है जहां किसी अपराधी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं. श्री राय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और भरोसा दिलाया है कि सुशासन की सरकार में पूरा पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है. बहुत जल्द सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और फिर उन्हें त्वरित सजा दिलाए जाने की भी कार्रवाई होगी. श्री राय ने कहा है कि घटना के बाद जिस तरह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है उससे लोगों का भी भरोसा बढ़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन