सरकार ने सुदृढ़ की है विद्यालयों की आधारभूत संरचना : खेमका

Updated:
विज्ञापन
सरकार ने सुदृढ़ की है विद्यालयों की आधारभूत संरचना : खेमका

खेमका

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि वर्तमान सरकार द्वारा न केवल विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ की गई है बल्कि शिक्षकों की बहाली भी की गई है. विधायक श्री खेमका पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत अन्तर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझुआ की प्रबंधन समिति की बैठक में बोल रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने चल रहे वर्गों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और उन्हें अपनी सत प्रतिशत उपस्थित के साथ मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण भी किया. उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को विद्यालय में शैक्षणिक वातवरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा अभिभावकों, प्रबंधन समिति के सदस्यों से विद्यालय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावक के सामूहिक एवं सकारात्मक प्रयास से ही विद्यालय उत्कृष्ट बनेंगे. इससे पहले बैठक में विद्यालय अध्यक्ष विधायक विजय खेमका ने समिति के सदस्यों, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ भाग लिया. बैठक में विद्यालय विकास, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, बेंच-डेस्क एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से प्रबंध समिति का विस्तार किया. विद्यालय एवं छात्र हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन