गढ़बनैली स्पोर्ट्स एसोसिएशन के क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच ठाकुर 11 ने जीता

कसबा
प्रतिनिधि,कसबा. गढ़बनैली स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को कलानंद हाईस्कूल खेल मैदान में किया गया. कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, मुखिया प्रखंड संघ अध्यक्ष रतेश आनंद एवं घोड़दौड़ मुखिया लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है. इसमें किसी की हार या जीत नहीं होती. उन्होंने अपना जिक्र करते हुए कहा कि हम भी क्रिकेट के बहुत प्रेमी हैं और कई मैच भी खेले है. इसी तरह आपके साथ जो अगला खेल रहा है वह भी आपका भाई है. खेल से मानसिक विकास होता है. जीएसए के आयोजनकर्ता सौरभ कुमार, बंटी कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ली है. टूर्नामेंट का पहला मैच ठाकुर 11 बनाम काली 11 रानीपतरा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर ठाकुर 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी काली 11 की टीम ने 16 ओवरो सभी विकेट खोकर महज 122 रन ही बना पायी. इस तरह ठाकुर 11 की टीम ने 55 रनों से जीत हासिल की. ठाकुर 11 की ओर से शाबीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हुए 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलायी. साथ ही बल्लेबाजी करते हुए 31 रन भी बनाए. मैन ऑफ दी मैच शाबीर को दिया गया. वहीं इस मैच में निर्णायक के रूप में अशोक कुमार तथा लव कुमार थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




