योजना का लाभ उठाकर छात्र अपने भविष्य को बनायें बेहतर

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा छात्रों के बीच बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चित स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी.छात्र-छात्राओं से अपील की गयी कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आर्थिक हल युवाओं के बल अतर्गत बिहार सरकार के संचालित योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनायें. कार्यक्रम में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक तथा कॉलेज के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक डीआरसीसी ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा चार लाख की राशि प्रदान करने का प्रावधान है. इसी तरह मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष तक के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवक एवं युवतियों को एक हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है. कुशल युवा कार्यक्रम योजना के अंतर्गत न्यूनतम दसवीं पास युवाओं को हिंदी अंग्रेजी भाषा का व्यवहारिक ज्ञान और कंप्यूटर की बेसिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाता है. फोटो-24 पूर्णिया 15- कार्यक्रम में उपस्थित छात्र

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन