बनमनखी में 14 से 16 मार्च को राजकीय दीनाभद्री महोत्सवबनमनखी में दीनाभद्री महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक
बनमनखी
बनमनखी. आगामी 14, 15 एवं 16 मार्च को बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय दीनाभद्री महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को बनमनखी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने की. इस दौरान महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी अंजय कुमार रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, बनमनखी नगर परिषद सभापति संजना देवी, जानकीनगर नगर पंचायत चेयरमैन रमेश पासवान, समाजसेवी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया.सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक में दीनाभद्री महोत्सव को भव्य और सफल बनाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई.अधिकारियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए