जिला खेल संघ ने मनाया डीएसए ग्राउंड का स्थापना दिवस

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला खेल संघ

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला खेल संघ ने शुक्रवार को डीएसए ग्राउंड का स्थापना दिवस मनाया. सर्वप्रथम केक काटकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी. इस मौके पर खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा ने बताया कि डीएसए की स्थापना 5 मार्च 1936 को हुई थी. जिले के चंपानगर स्टेट के राजा कृत्यानंद ने दान में यह भूमि दी थी. संघ के सदस्यों ने उन्हें याद कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. डीएसए के पहले अध्यक्ष रहे प्रसिद्ध अधिवक्ता विश्वनाथ मुखर्जी और सचिव प्रसिद्ध अधिवक्ता सतकौरी डे को भी याद कर उन्हें नमन किया गया. उन्होंने बताया कि इस मैदान से खेलते हुए अब्दुल समद और मोहम्मद लतीफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक मैचों मैं प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित किया था. इसके बाद लगातार विभिन्न खेलों में कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर मान सम्मान बढ़ाया है. इस मौके पर संरक्षक नीलम अग्रवाल ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है की 90 वर्ष के स्वर्णिम सफर को याद कर गौरव का प्रतीक बन रहे हैं. हमें खुशी है कि आज भी खिलाड़ी अपनी मेहनत के बदौलत यह मैदान से खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं. मैदान के विकास के लिए जो भी करना पड़ेगा, वे सभी एकजुट होकर इसे सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे. इस दौरान खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने एक दूसरे को मिठायी खिलाया. इस मौके पर संघ के सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष अचिंतो कुमार बॉस, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयंत कुमार, सदस्य अंबुज सिंह, खेल संघ के नीरज सिन्हा, आलोक लोहिया, रीना बाखला, मनोज सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन