GMCH पूर्णिया में आज इन विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराएं इलाज, जानिए शुक्रवार की पूरी ओपीडी सूची

Updated:
विज्ञापन

GMCH पूर्णिया

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMC) पूर्णिया में इस शुक्रवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की OPD लगेगी. मरीजों को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मिलेगा. रजिस्ट्रेशन और OPD के समय की पूरी जानकारी यहाँ देखें.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन की ओर से शुक्रवार का डॉक्टर रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीज निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर संबंधित विभाग में चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं.

अस्पताल में ओपीडी का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा.

शुक्रवार की ओपीडी में ये डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

  1. मेडिसिन विभाग: डॉ. पंकज.
  2. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग: डॉ. रिचा झा, डॉ. नुपूर और डॉ. ज्योति.
  3. सर्जरी विभाग: डॉ. अपराजिता अनुपम.
  4. अस्थि रोग विभाग: डॉ. सिद्धार्थ सोहन.
  5. शिशु रोग विभाग: डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजू कुमार और डॉ. आमिर.
  6. त्वचा रोग विभाग: डॉ. जॉली.
  7. नाक, कान एवं गला विभाग: डॉ. गोपाल झा.
  8. नेत्र रोग विभाग: डॉ. श्वेता भारती और डॉ. प्रज्ञा प्रसून.

रजिस्ट्रेशन समय का रखें ध्यान

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन कराकर ही ओपीडी में पहुंचें, ताकि समय पर चिकित्सकीय परामर्श मिल सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके.

जरूरी जानकारी

  1. ओपीडी समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक.
  2. रजिस्ट्रेशन समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक.
  3. मरीजों से अपील: संबंधित विभाग में जाने से पहले निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं.

और पढ़ें : संभलकर रहें ! पूर्णिया में आज रुक-रुक कर हो सकती है बारिश, 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन