हर घर सोलर से रोशन करने की पहल, शिविर में 61 लोगों ने कराया पंजीयन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम अंशुल कुमार | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित। 61 लोगों ने कराया पंजीयन, जानें सब्सिडी और आवेदन की पूरी जानकारी।
पूर्णिया : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर प्रेक्षागृह सह कला दीर्घा, पूर्णिया में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर आयोजित शिविर में जिले की सभी पंचायतों के मुखिया, नगर निगम के वार्ड पार्षद, नगर पंचायतों के वार्ड सदस्य एवं प्रमुख शामिल हुए.
आपके शहर में
शिविर की शुरुआत जिलाधिकारी अंशुल कुमार और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सौर ऊर्जा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की. इसके बाद परिसर में लगाए गए सौर पैनल और मिश्रित सौर ऊर्जा परिवर्तक का निरीक्षण किया गया. सौर ऊर्जा से पंखा चलते देख जिलाधिकारी ने इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली.
इस दौरान अधिक संख्या में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया. इनमें धरहरा पंचायत की मुखिया आशा देवी, महराजपुर पंचायत की मुखिया अजरा, नगर निगम वार्ड संख्या 13 के पार्षद श्रीलाल महतो और वार्ड संख्या 42 की पार्षद उर्मिला देवी शामिल रहीं.
61 लोगों ने कराया पंजीयन
जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत आवासीय भवनों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने की अपील की. शिविर में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का योजना के तहत आवेदन और पंजीयन भी कराया गया.
विशेष शिविर में घरेलू श्रेणी में छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए और उनका पंजीयन कराया गया.
तीन किलोवाट पर 98 हजार तक सहायता
योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से प्रति किलोवाट 10 हजार रुपये और अधिकतम 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है. केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सहायता के तहत एक किलोवाट पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपये और तीन किलोवाट पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान है. यह लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सौर पैनल स्थापित कराने पर दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : बुजुर्गों के बीच पहुंचे चिकित्सक, फल-बिस्कुट और गमछा बांट मनाया जेरियाट्रिक दिवस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए