एचआईवी एड्स पर सवालों की बौछार, अंकित और अस्मिता ने जीता रेड रिबन क्विज

विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में आयोजित जिला स्तरीय रेड रीबन क्विज प्रतियोगिता में अंकित और अस्मिता ने बाजी मारी। अब ये छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन

पूर्णिया : एचआईवी एड्स के प्रति आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्कूल के प्रशाल में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से चयनित कक्षा सातवीं से 11वीं तक के 108 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में केएनवी गढ़बनैली के अंकित कुमार और अस्मिता शंकर ने प्रथम स्थान हासिल किया. पीजीएचएस रुपौली की खुशी भारती और शांति कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं जिला स्कूल के विकास कुमार और समद अयान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. विजेता प्रतिभागियों को जिला स्कूल के प्रधानाचार्य और जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी ने पुस्तक, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

डीआईएस बीएन प्रसाद ने बताया कि युवाओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केएनवी गढ़बनैली के अंकित कुमार और अस्मिता शंकर को राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

पटना से आये प्रश्नोत्तरी संचालक राकेश कुमार सिंह और शिवम कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया. कार्यक्रम में जिला स्कूल के प्रधानाचार्य, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर, डीपीएस राजेश शर्मा, डीआईएस बीएन प्रसाद सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन