राष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026 के अंतर्गत कागज पर उतरे नये विचार, 124 विद्यार्थियों ने दिखायी रचनात्मकता

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में राष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026 के तहत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता।

विज्ञापन

पूर्णिया : विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशील सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026 के तहत विद्या विहार आवासीय विद्यालय के उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के उद्यमिता प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश के अनुरूप हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में 62 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी शामिल थे. इस तरह कुल 124 विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचार, नवाचार और उद्यमशील सोच को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया.

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को सामने लाने के साथ उन्हें समस्याओं की पहचान, समाधान तलाशने और नये विचारों को समाजोपयोगी रूप देने के लिए प्रेरित करना था. विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों को प्रस्तुत किया.

प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था. प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ और दूसरे वर्ग में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा, निदेशक अभियंता रंजीत पॉल, उपप्राचार्य गोपाल झा, गुरु चरण सिंह, रीता मिश्रा, प्रशासिका सुप्रिया मिश्र, प्रीति पांडेय, संस्थागत प्रमुख सीके झा, मनीष कुमार और आशीष झा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचारपूर्ण सोच की सराहना की.

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थी भविष्य के विचारक, नवाचारी और परिवर्तन के वाहक हैं. ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ वास्तविक जीवन की चुनौतियों को समझने और समाधानपरक सोच विकसित करने में मदद करती हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन