बनमनखी नगर परिषद ने 10 स्वच्छता साथी को सौंपा चयन पत्र

Updated:
विज्ञापन
बनमनखी नगर परिषद ने 10 स्वच्छता साथी को सौंपा चयन पत्र

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार कचरा मुक्त एवं स्वच्छ शहर के उद्देश्य से 10 स्वच्छता साथियों का चयन किया गया.कार्यक्रम के दौरान चयनित स्वच्छता साथियों को चयन पत्र प्रदान किया गया.इस अवसर पर सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रमिला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी आर्या तथा सिटी मैनेजर वैभव आनंद उपस्थित रहे.सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से चयन पत्र वितरित किए.सभापति संजना देवी ने कहा कि स्वच्छता साथी अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य बनमनखी को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त शहर बनाना है. कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने सभी स्वच्छता साथियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया. स्वच्छता साथी के रूप में प्रियंका कुमारी,मेघा कुमारी,समता कुमारी,अंजू कुमारी,सीमा कुमारी,अमित कुमार सहित कुल 10 स्वच्छता साथी का चयन किया गया है. नगर परिषद प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि इनके सहयोग से शहर में स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन