झील टोला में कल से तीन दिवसीय संतमत सत्संग

Updated:
विज्ञापन

जनता चौक स्थित झील टोला में

विज्ञापन

पूर्णिया. जनता चौक स्थित झील टोला में शनिवार 23 नवंबर से तीन दिवसीय अखिल भारतीय मेंहीं संतमत सत्संग का वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है. संतमत सत्संग आश्रम के संरक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक महाधिवेशन प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व 1 बजे तक स्तुति विनती होगी. तत्पश्चात 01 बजे जिला स्कूल पूर्णिया से शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा जिला स्कूल पूर्णिया से निकल कर भट्ठा बाजार होते हुए आर.एन. साव चौक, गिरिजा चौक, जनता चौक और अंत में सत्संग स्थल झील टोला फुट बाॅल मैदान में जाकर समाप्त होगी. इस शोभा यात्रा को सफल बनाने हेतु दिन के 12 बजे के पूर्व सभी सत्संग प्रेमियों को जिला स्कूल पहुंचने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन