पैट 2023 मामले में पूर्णिया विवि ने निकाला सर्वमान्य हल

Updated:
विज्ञापन

अभ्यर्थी को दोबारा इंटरव्यू से छूट

विज्ञापन

– दोनों परीक्षाफल में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को दोबारा इंटरव्यू से छूट – केवल संशोधित परीक्षाफल में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही देंगे इंटरव्यू पूर्णिया. पूर्णिया विवि ने पैट 2023 के मामले में सर्वमान्य हल निकाल लिया है. यह तय हुआ है कि जो अभ्यर्थी दोनों परीक्षाफल में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें दोबारा इंटरव्यू नहीं देना होगा. जो अभ्यर्थी केवल संशोधित परीक्षाफल में उत्तीर्ण हुए, उन्हें इंटरव्यू से गुजरना होगा. गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने बताया कि संशोधित परीक्षाफल के आधार पर पैट 2023 में नामांकन लिया जायेगा. जो अभ्यर्थी दोनों परीक्षाफल में उत्तीर्ण हुए है, उन्हें दोबारा इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. केवल संशोधित परीक्षाफल में उत्तीर्ण हुए 102 अभ्यर्थी को इंटरव्यू देना होगा. गौरतलब है कि पैट 2023 के लिए 19 विषयों में 790 अभ्यर्थियों ने अप्लाइ किया था. पैट 2023 की लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को हुई थी. लिखित परीक्षा में 545 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा में 268 अभ्यर्थी पास हुए थे. फरवरी में पूर्णिया विवि ने इंटरव्यू आयोजित कराया था. बीते 11 मार्च को पूर्णिया विवि ने पैट 2023 का परीक्षाफल जारी किया था. हालांकि शिकायतों के मद्देनजर पूर्णिया विवि ने नामांकन को टाल दिया था. इस बीच, 24 अप्रैल को राजा कुमार एवं अन्य पैट अभ्यर्थियों ने नामांकन की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया. 25 अप्रैल को पूर्णिया पैट के मसले पर छात्रों की ओर से राजेश यादव, आलोक राज तथा रवि गुप्ता वार्ता ने विवि प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता की. इसके बाद पूर्णिया विवि ने पुन: मूल्यांकन कराया. पुन: मूल्यांकन के बाद संशोधित परीक्षाफल घोषित होने पर छात्र नेताओं ने रिइंटरव्यू पर सहमति देने से इनकार कर दिया. इस बीच विवि प्रशासन ने आवश्यक मार्गदर्शन लेते हुए छात्रहित में पैट 2023 में नामांकन की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन