मॉडल सोसायटी के रूप में तैयार होगा पूर्णिया रेडक्रॉस : डीएम

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का किया गया जीर्णोद्धार

विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का किया गया जीर्णोद्धार, जल्द बहुरनेवाले हैं दिन

पूर्णिया. भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की पूर्णिया इकाई के दिन जल्द ही बहुरनेवाले हैं. इसको मॉडल सोसायटी के रूप तैयार किया जायेगा. पहले चरण में वर्षों से उपेक्षित रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का जीर्णोद्धार हो गया है. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने भवन के जीर्णोद्धार उपरांत उद्घाटन किया. इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पूर्णिया की अपनी एक पहचान है, जो आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में अग्रतर भूमिका निभाती आयी है, किन्तु जीर्णोद्धार के पूर्व भवन की स्थिति काफी दयनीय रहने तथा चारों तरफ गंदगी, कूड़ा के अंबार पाये जाने के कारण उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी. साथ ही उक्त ब्लड बैंक की मान्यता भी समाप्त होने वाली थी. ब्लड-बैंक की मान्यता समाप्त होने से आमजन विशेषकर निर्धन एवं असहाय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता. इसलिए इनसभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता आधारित जीर्णोद्धार की योजना तैयार कराते हुए उक्त कार्य सम्पादित किया गया.इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अभियंता भवन निर्माण विभाग, सिविल सर्जन सह सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया, संबंधित चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी, लिपिक एवं अन्य कर्मियों की काफी प्रशंसा की गयी. विशेषकर अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया रवि शंकर उरांव, जिनके अनुश्रवण में भवन के जीर्णोद्धार का कार्य सम्पन्न हुआ, की अत्यधिक प्रशंसा की गयी.

डेढ़ महीने में फर्नीचर एवं उपकरण लग जायेंगे जिला पदाधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते में भवन से संबंधित आवश्यक फर्नीचर अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण हो जायेगा तथा बीएमएसआईसीएल द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाली सामग्री/उपकरण की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन का कार्य आगामी एक से डेढ़ माह में पूर्ण कर लिया जायेगा. बाहर से क्रय किये जाने वाली सामग्रियों को भी यथाशीघ्र क्रय कर अधिष्ठापित कराया जायेगा एवं पूर्णिया जिले की रेडक्रॉस सोसायटी को मॉडल सोसायटी के रूप तैयार किया जायेगा.

सोसायटी के सदस्यों ने की डीएम के कार्यों की प्रशंसा इससे पहले सिविल सर्जन सह रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. पी. के. कन्नौजिया ने डीएम एवं अन्य सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के ब्यॉयस पेट्रोन डॉ. ए. के. पाठक एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कार्यकारी उपाध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री ने जिला पदाधिकारी को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का जीर्णोद्धार संभव हो सका है. डॉ. पाठक ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पूर्णिया इकाई की प्रारंभिक शुरूआत के बारे में बताया कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी रामसेवक शर्मा, जिनकी अगुवाई में मजबूती से रेडक्रॉस सोसायटी का कार्य हुआ था.इसके अतिरिक्त लाइफ मेम्बर रेडक्रॉस सह अध्यक्ष, आईएमए डॉ. आलोक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये.सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी का और भी विकास होगा तथा शेष बचे हुए कार्यों यथा सोसायटी का चुनाव सम्पन्न कराना एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्य का चयन कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन