पूर्णिया में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 72 घंटे का अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया में झमाझम बारिश

Purnia Rain Alert: कई दिनों से आसमान में मंडरा रहे बादलों का इंतजार आखिर खत्म हो गया. पूरी रात उमस से बेहाल रहे पूर्णिया के लोगों ने सोमवार सुबह राहत की सांस ली, जब आसमान से झमाझम बारिश शुरू हो गयी. लेकिन क्या यह राहत लंबे समय तक रहेगी? मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Purnia Rain Alert: पूर्णिया में कई दिनों से उमड़-घुमड़ रहे बादल आखिरकार सोमवार को जमकर बरसे. इस बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है. हालांकि राहत के साथ चिंता भी बनी हुई है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जिले में तेज हवा, मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

पूरी रात उमस ने किया परेशान, सुबह बारिश ने बदल दिया मौसम

रविवार रात पूर्णिया के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे. रातभर चिपचिपी गर्मी ने लोगों की नींद खराब कर दी. सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गये और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गयी.

बारिश शुरू होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. सड़कों पर लोगों के चेहरे खिल उठे और कई इलाकों में लोग घरों से निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आये. लंबे समय बाद हुई इस बारिश ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में राहत पहुंचायी है.

मानसून हुआ एक्टिव, अगले 72 घंटे रहना होगा सतर्क

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. यही वजह है कि आने वाले दिनों में जिले में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है.

पूर्णिया मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के मुताबिक अगले 72 घंटे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्णिया और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जतायी है. विभाग का कहना है कि मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

ऐसे में किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

Purnia Rain Alert: लोगों को राहत, लेकिन चिंता अब भी बरकरार

बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन लोगों के मन में एक आशंका भी बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से मौसम विभाग की चेतावनियों के बावजूद जिस तरह गर्मी बनी हुई थी, उसे देखते हुए लोग आशंकित हैं कि कहीं बारिश का यह दौर अचानक थम न जाए.

हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऐसी संभावना नहीं है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है.

किसानों के लिए राहत भरी खबर

लगातार पड़ रही गर्मी और बारिश की कमी से किसान भी चिंतित थे. अब बारिश शुरू होने से धान की खेती और अन्य कृषि कार्यों को गति मिलने की संभावना बढ़ गयी है. हालांकि किसानों को वज्रपात और तेज हवा के दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन