पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में गेहूं के दाम में उछाल, मक्का की भारी आवक के बावजूद भाव स्थिर
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 21 May 2026 7:15 AM
Mandi Bhav
Purnea Mandi Bhav: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में गेहूं ने पकड़ी रफ्तार, मक्का बाजार ठहरा; जानिए आज किस जिंस का क्या रहा भाव
Purnea Mandi Bhav: पूर्णिया की प्रसिद्ध गुलाबबाग मंडी में बुधवार को गेहूं का बाजार गर्म रहा, जबकि मक्का की भारी आवक के बावजूद उसके दाम स्थिर बने रहे. मंडी में गेहूं की मजबूत बिकवाली और बढ़ती मांग के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिला. दूसरी ओर दलहन, तेलहन और चावल के बाजार में सामान्य कारोबार हुआ. आलू और प्याज के भाव में भी खास बदलाव नहीं दिखा. व्यापारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गेहूं के दाम में और हलचल संभव है.
गेहूं ने दिखाई तेजी, एक दिन में बढ़े दाम
गुलाबबाग मंडी में बुधवार को गेहूं के दाम में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई. एक दिन पहले तक बेस्ट क्वालिटी गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, लेकिन बुधवार को इसमें करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो गई. मंडी में अच्छी क्वालिटी का गेहूं 2650 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. वहीं निचली क्वालिटी का गेहूं 2470 से 2530 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. व्यापारियों का कहना है कि बाजार में मांग बढ़ने से कीमतों में यह उछाल आया है.
मक्का की आवक तेज, लेकिन भाव में ठहराव
मक्का की आवक गुलाबबाग मंडी में लगातार बढ़ी हुई है. इसके बावजूद कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. मंडी में बेस्ट क्वालिटी मक्का 2050 रुपये प्रति क्विंटल, मध्यम क्वालिटी 1960 रुपये और निचली क्वालिटी का मक्का 1910 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. कारोबारियों का मानना है कि आवक अधिक होने के कारण कीमतों में तेजी फिलहाल नहीं बन पा रही है.
चावल, दाल और सरसों के बाजार में सामान्य कारोबार
चावल बाजार में मंसूरी चावल 3400 रुपये और अरवा मोटा चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. बासमती चावल का अधिकतम भाव 13 हजार रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं दाल बाजार में अरहर दाल 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची. मूंग, मसूर और चना दाल के दाम भी सामान्य रहे. सरसों काला 7100 और पीला सरसों 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका.
आलू-प्याज के दाम सामान्य
मंडी में आलू और प्याज के दाम में खास बदलाव नहीं देखा गया. आलू 550 से 850 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. लहसून के दाम 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे.
Also Read: बिहार में 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया के एसपी बदले, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










