प्रकाश व अविनाश दोबारा निर्विरोध बने जिला जदयू अध्यक्ष

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

मंत्री लेशी सिंह ने दोनों नाम पर रखा प्रस्ताव, कार्यकर्ताओं ने लगायी मुहर

विज्ञापन

मंत्री लेशी सिंह ने दोनों नाम पर रखा प्रस्ताव, कार्यकर्ताओं ने लगायी मुहर चुनाव के बाद 30 पौंड का केक काटकर मनाया नीतीश कुमार का जन्मदिन पूर्णिया. जिला जदयू अध्यक्ष का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. प्रकाश सिंह पटेल तथा अविनाश कुमार एकबार फिर निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गये. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला जनता दल (यू) पूर्णिया ग्रामीण तथा जिला जनता दल (यू) पूर्णिया नगर का सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम लायंस सेवा सदन में नियत समय 11:00 बजे से प्रारंभ हुई. चुनावी प्रक्रिया जिला जनता दल यू ग्रामीण के चुनाव पदाधिकारी मनोज पासवान एवं जिला निर्वाचन प्रेक्षक पवन मिश्रा तथा जिला जनता दल यू पूर्णिया नगर के निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर तथा जिला निर्वाचन प्रेक्षक पूर्व मंत्री मंजर आलम की देख रेख में हुआ. सर्वप्रथम जनता दल यू की वरिष्ठ नेत्री तथा बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने दोनों नामों का प्रस्ताव रखा तथा इसके पश्चात नामांकन का प्रक्रिया प्रारंभ हुई. नामांकन करने के लिए अन्य साथियों से भी पूछा गया लेकिन पार्टी के किसी साथी ने अपना नामांकन नहीं किया. तत्पश्चात जिला जनता दल ( यू ) पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोज पासवान ने प्रकाश सिंह पटेल तथा जिला जनता दल पूर्णिया नगर के निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर ने अविनाश कुमार के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. चुनाव कार्यक्रम को समाप्त होने के उपरांत जनता दल( यू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने 30 पौंड का केक काटकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों पर अपनी बातें रखी. चुनावी कार्यक्रम तथा जन्मदिन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता दल( यू ) के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बाबू ने बधाई देते हुए दोनों अध्यक्षों से संगठन को पूर्व से अधिक मजबूत करने का सुझाव दिया. बधाई देने वालों में पार्टी के वरिष्ट साथी, प्रखंड अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन