सावन में भी बारिश को तरसे लोग, छाए रहेंगे बादल पर धूप और उमस से छूटेगे पसीने

Updated:
विज्ञापन

सुबह 5.50 बजे की तस्वीर, आंख दिखाती धूप | Prabhat Khabar Network

सावन के महीने में भी पूर्णिया और सीमांचल के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं. आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तीखी धूप और उमस से लोग बेहाल हैं, तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग हल्की बारिश के आसार जता रहा है, लेकिन फिलहाल राहत मुश्किल दिख रही है.

विज्ञापन

सावन के महीने में जहां झमाझम बारिश की उम्मीद रहती है, वहीं पूर्णिया और पूरे सीमांचल के लोगों को मौसम से लगातार निराशा ही हाथ लग रही है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद लोग बारिश की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं. मंगलवार की सुबह भले ही सुहावनी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप, भारी उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल करने वाली है.

मौसम विभाग ने नहीं जारी की चेतावनी, पर बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) की ओर से आज पूर्णिया जिले के लिए किसी तरह की अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की गुंजाइश जरूर बनी हुई है. हालांकि, बादलों के बीच धूप खिलने से दिनभर उमस का असर काफी अधिक देखने को मिलेगा.

35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

पूर्णिया के तापमान की बात करें तो आज जिले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. कमजोर मानसून और तीखी धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक महसूस होगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि बादलों की मौजूदगी के बाद भी बारिश न होने से उमस की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है.

तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना

आइएमडी के सामान्य पूर्वानुमान के अनुसार, दिन के उत्तरार्ध में जिले में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. किसानों और आम लोगों को उम्मीद है कि यदि हवाओं की दिशा अनुकूल रही, तो मानसून का यह मिजाज बदलेगा और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश से राहत मिल सकेगी.


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन