ePaper

प्रेम प्रसंग में गयी नुरूल की जान, तीन नामजद

Updated at : 21 May 2024 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

धुरपैली पंचायत के परास टोली के समीप दास नदी के किनारे बीते 20 मई को बेलका गांव के युवक नुरूल का शव बरामद हुआ था

विज्ञापन

अमौर. थाना क्षेत्र के धुरपैली पंचायत के परास टोली के समीप दास नदी के किनारे बीते 20 मई को बेलका गांव के युवक नुरूल का शव बरामद हुआ था. परिजनों ने बताया कि जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानपुर गांव की महिला बेचनी खातून से प्रेम प्रसंग था. फोन के माध्यम से बातचीत करते थे. इसको लेकर उस महिला के पति सोमा ने घर पर आकर कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मृतक की पत्नी मुसर्रत बेगम ने तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया कि 19 मई की संध्या 6 बजे बेलका गांव के मंगला ने अपनी बाइक से मेरे घर के सटे आंगनबाड़ी केंद्र आकर मेरे पति को बुलाकर साथ लेकर चला गया. काफी रात होने पर उसके मोबाइल पर कई बार फोन लगाये लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था. उसके बाद सोमवार को दास नदी के किनारे गला रेत एवं पेट में चाकू मारकर हत्या कर शव फेंक दिया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार किया जायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन