19 दिन से गायब छात्र का नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

एसपी ने कहा जल्द होगी बरामदगी

विज्ञापन

एसपी ने कहा जल्द होगी बरामदगी

पूर्णिया. केहाट थाना क्षेत्र के ब्रजेश नगर निवासी श्रवण कुमार यादव का 16 वर्षीय पुत्र बीते 11 अगस्त की शाम से गायब है. इस घटना को लेकर किशोर के पिता द्वारा केहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. लेकिन 19 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को गायब किशोर का सुराग नहीं मिला है. इस वजह से किशोर के परिजनों का बुरा हाल है. घरवालों को किसी अप्रिय घटना की चिंता सता रही है. गायब किशोर 10 वीं कक्षा का छात्र है. मामले को लेकर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि किशोर के गायब होने की घटना उनके संज्ञान में है. पुलिस उसके बरामदगी को लेकर अनुसंधान में जुटी है. जल्द ही किशोर की बरामदगी कर ली जायेगी.

11 अगस्त की शाम 7 बजे घर से निकला था किशोर

किशोर के पिता श्रवण कुमार यादव ने बताया कि 11 अगस्त की शाम उसका पुत्र प्रिंस कुमार घर से शैक्षणिक कार्य के लिए कैफे जाने की बात कह कर निकला था. 7.16 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया, जो अब तक चालू नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि पुलिस की जानकारी के अनुसार उसके पुत्र के मोबाइल बंद होने से पहले तीन नंबर पर बात हुई थी. इनमें दो नंबर का लोकेशन यूपी के इलाहाबाद पाया गया जबकि तीसरा नंबर स्थानीय है जब उसके पुत्र का मोबाइल बंद हुआ, उसका अंतिम लोकेशन स्थानीय महबूब खां टोला बता रहा है. उन्होंंने बताया कि अगर उक्त तीन लोकेशन के नंबर का पुलिस पता लगायेगी तो उसके पुत्र का सुराग मिल जायेगा. उन्होंने बताया कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके पुत्र के साथ चार साथियों का पोस्ट डाला गया है. इनमें से एक साथी उसके पुत्र के घर निकलने के दौरान मौजूद था.

फोटो. 30 पूर्णिया 10- गायब छात्र

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन