ePaper

ससुराल में मुंगेर की बेटी की संदेहास्पद स्थिति मौत

Updated at : 27 Jan 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल में मुंगेर की बेटी की संदेहास्पद स्थिति मौत

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बनमनखी. बनमनखी में बीती संध्या नवविवाहिता का संदिग्ध अवस्था में घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला. मामला बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 3 स्थित विशाल बजरंगबली मंदिर के समीप का है. मृतका वार्ड नंबर 3 निवासी सुरेश चौधरी की बहू तथा अजीत चौधरी की पत्नी बतायी गयी. मृतका की पहचान शिल्पी कुमारी पिता अरुण चौधरी मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के ममई ग्राम निवासी के रूप में की गई है. सोमवार की संध्या तकरीबन 5:45 बजे मृतका की सास चंद्रिका देवी ने अपनी बहू को घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया. पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जा में लेते हुए कमरे को सील कर दिया है तथा मृतका के पति अजीत चौधरी को हिरासत में ले लिया. रात में ही पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया भेज दिया. मृतका की सास चंद्रिका देवी ने घटना के संबंध में बताया कि सत्संग से शाम में तकरीबन 5:45 बजे लौटी तो घर में शिम्पी का शव फंदे से लटक रहा था. मृतका के ससुर सुरेश चौधरी बनमनखी के धरहरा चौक पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं. इसी दुकान में मृतका के पति अजीत चौधरी एवं देवर भी काम करते हैं. इधर, मृतका के पिता अरुण चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को दिन के तकरीबन ढाई बजे आखिरी बार अपनी बेटी से बात हुई थी. बेटी ने कहा था कि पापा हमने खाना खा लिया है अब आराम करते हैं. ऐसे में मेरी बेटी कैसे फांसी लगा सकती है. मुझे संदेह हो रहा है. उन्होंने बताया कि तकरीबन चार बजे दामाद ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है वह मर गई है. इसके बाद मैं तुरंत दिल्ली से बनमनखी के लिए निकल गया. अभी मैं ट्रेन में हूं. मेरी पत्नी एवं मेरे छोटे-छोटे बच्चे मेरी बेटी को देखने गए हैं. अभी रास्ते में है इसलिए पुलिस में आवेदन नहीं दिए हैं. इधर, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया आवेदन प्राप्त होने पर घटना की जांच की जाएगी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर क्लियर हो जाएगा .एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर जांच की गयी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन