नवनिर्वाचित दोनों जदयू अध्यक्षों को मंत्री लेशी सिंह ने दी बधाई

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

जनता दल (यू)

विज्ञापन

पूर्णिया. जनता दल (यू) पूर्णिया के जिलाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार सिंह पटेल तथा महानगर जिलाध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं. मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री पटेल एवं महानगर जिलाध्यक्ष श्री कुमार कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेता हैं. विगत कार्यकाल में दोनों अध्यक्षों ने अपनी कार्यकुशलता एवं संगठन क्षमता का परिचय देते हुए समर्पित भाव से जदयू संगठन को मजबूत करने का कार्य किया, इसके परिणामस्वरूप जिला भर में पार्टी की स्थिति सुदृढ़ एवं प्रभावशाली हुई है.उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अध्यक्ष अपनी संगठन क्षमता, अनुभव एवं नेतृत्व कौशल के बल पर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा पार्टी का परचम पूरे जिला में और अधिक मजबूती से लहराने में सफल एवं सक्षम होंगे.मंत्री श्रीमती सिंह ने संगठन चुनाव को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए ग्रामीण जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोज पासवान, जिला पर्यवेक्षक पवन मिश्रा, महानगर जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर तथा जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री मो. मंजर आलम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन