स्वच्छ व हरित रेंटिंग में मध्य विद्यालय बिशनपुर जिले में प्रथम

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग

विज्ञापन

पूर्णिया. स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में मध्य विद्यालय बिशनपुर जिले में प्रथम स्थान व राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. जबकि विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया है. इस उपलब्धि को लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूचित कुमार पप्पू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री पप्पू ने बताया कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के कुल छह थीमैटिक एरिया है. जैसे पेयजल, शौचालय, हाथ धोने की सुविधा, संचालन एवं रखरखाव, क्षमता निर्माण व मिशन लाइफ की गतिविधियों के जिला स्तरीय मूल्यांकन के बाद मध्य विद्यालय बिशनपुर, प्रखंड कसबा को जिले में प्रथम स्थान, राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही, विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. उन्होने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, यूनिसेफ की पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन