सीएनजी गैस पंप उपलब्ध करने को लेकर सौंपा ज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Nov 2024 7:21 PM
जिला ऑटो संगठन द्वारा टेंपो चालकों को सीएनजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया.
पूर्णिया. जिला ऑटो संगठन द्वारा टेंपो चालकों को सीएनजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया. जिला ऑटो संगठन द्वारा कहा गया कि चार पेट्रोल पंप हरदा, केनगर, बरसौनी व कसबा रोड स्थित है. इसमें कसबा रोड में चालू है, शेष तीन सीएनजी गैस पंप बंद रहने के कारण टेंपो चालकों की रोजी रोटी पर आफत आ गया है. संघ ने कहा कि स्थिति में सुधार लाने के लिए यहां दस पंप चालू किए जाने चाहिए. कसबा रोड के पेट्रोल पंप रोड नित्य प्रति जाम भी लगा रहता है. जिस वजह से यहां आये दिन हंगामा हो जाता है. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कसबा पेट्रोल पंप में मुंगेर से गैस की आपूर्ति होती है. इस कारण गैस आपूर्ति में एक से तीन दिन का समय लग जाता है जिससे सीएनजी टेंपो चालकों की लंबी लाइन लग जाती है. टेंपों चालकों को गैस लेने में कभी 12 घंटे तो कभी 24 घंटे भी लग जाता है. फोटो. 25 पूर्णिया 24- मौके पर उपस्थित ऑटो संगठन के सदस्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










