लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत
पूर्णिया कोर्ट. 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पुरुषोत्तम मिश्रा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पल्लवी आनंद के द्वारा जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के अधिवक्ता के साथ बैठक आहूत की गयी. बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, सचिव सुमन जी प्रकाश एवं अन्य अधिवक्ता शामिल हुए. बैठक में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया. दोपहर बाद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक हुई. बैठक मे लंबित वाद से संबंधित पंचायत राज पदाधिकारी डगरुआ, बैसा, धमदहा उपस्थित हुए. फोटो. 22 पूर्णिया 20- बैठक में उपस्थित अधिवक्ता एवं अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




