घरेलू विवाद में विवाहिता ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. घरेलू विवाद में एक विवाहित महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. घटना गुरुवार की रात केहाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास हुई. मृतक महिला का नाम मन्नु कुमारी, 32 वर्ष बताया गया है. मृतका के पति चंदन कुमार बीकोठी प्रखंड में सरकारी कर्मी हैं. चंदन कुमार पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास एक किराये के मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं. घटना की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह केहाट थाना की पुलिस एवं एफएसएल की टीम पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. मृतका का मायका बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना अंतर्गत सहोली है, जहां से घटना की सूचना के बाद उसके पिता रामबालक पासवान परिजनों के साथ पहुंचे. पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ दामाद का व्यवहार अच्छा नहीं था. अक्सर घर में झगड़ा और मारपीट होते रहते था. इसी से तंग आकर उसकी बेटी ने खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2015 में हुई थी. उसे 4 वर्ष का एक बेटा एवं 10 वर्ष की एक बेटी है. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन