सुपौली कामत टोला में आग लगने से लाखों का नुकसान
भवानीपुर
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत अंतर्गत कामत टोला वार्ड संख्या 6 में शुक्रवार की देर संध्या एक घर में आग लग गई जिसमें नगद, जेवरात समेत लाखों की क्षति का मामला सामने आया है .आग खाना बनाने के क्रम मे लगी. अग्निपीड़ित रंजीत ठाकुर ने बताया कि पत्नी घर में खाना बना रही थी .इसी क्रम मे चूल्हे से आग की तेज लपटे निकली और जब तक कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी चपेट में पूरा घर आ गया. आग की सुचना पर ग्रामीण इकट्ठा हुए एवं किसी तरह आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया. वही इसकी सृचना अग्निशमन धमदाहा एवं रुपौली को दी गई. सृचना मिलते ही धमदाहा एवं रुपौली से अग्निशमन वाहन आये और आग पर काबू किया. सूचना मिलने पर डायल 112 नंबर की गाड़ी भी भवानीपुर थाना से घटनास्थल पर पहुंची.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए