बड़हरा वार्ड 9 शर्मा टोला में खाना बनाने में रसोईघर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 शर्मा टोला में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 शर्मा टोला में गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग लगने से रसोइघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों एवं दमकल के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.जानकारी के अनुसार शर्मा टोला निवासी अभिनंदन साह पिता विद्यानंद साह के घर में सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से आग पूरे रसोईघर मे फैल गयी. घर मे आग लगते ही पूरे परिवार में चीख पुकार मच गयी. आग लगी देख परिवार के लोग एवं ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए.हालांकि आग में रसोई घर मे रखा सभी समान धू धूकर जलने लगा. ग्रामीणों एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि हल्का कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. फोटो. 28 पूर्णिया 12- आग बुझाते दमकलकर्मी एवं अन्य

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन