पंजाब के बड़े अफसर से साइबर ठगी करने का सरगना भवानीपुर से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर (पूर्णिया). पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भवानीपुर पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि इस कांड का एक आरोपी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी भवानीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर निवासी प्रभात कुमार है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है. वहीं इस कांड के फरार आरोपी झुल्लु कुमार के घर से पुलिस ने 33 हजार 700 रुपया नगद बरामद कर लिया है. भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध लुधियाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज है. इस घटना की मॉनिटरिंग पंजाब पुलिस के आईजी स्वयं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने एक बड़े अधिकारी के साथ साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया है. इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर पंजाब पुलिस लगातार भवानीपुर पुलिस के संपर्क में बनी रही. इसके बाद शुक्रवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार के साथ पंजाब पुलिस ने सिंघियान में छापेमारी कर इस चर्चित कांड के मुख्य आरोपी प्रभात कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लुधियाना लेकर चली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन