दौड़ में डीएस काॅलेज व अररिया काॅलेज, शाॅट पुट में केबी झा कालेज व पूर्णिया महिला कॉलेज विजेता

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Feb 2026 6:15 PM

विज्ञापन

छात्र व छात्रा वर्ग में लांग जंप में डीएस कालेज व केबी झा कालेज ने मारी बाजी

विज्ञापन

– छात्र व छात्रा वर्ग में लांग जंप में डीएस कालेज व केबी झा कालेज ने मारी बाजी – पूर्णिया कॉलेज की मेजबानी में इंदिरा गांधी स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज की मेजबानी में मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित पूर्णिया विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, लांग जंप और शाॅट पुट प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं. पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मासूम अख्तर (डीएस कालेज) प्रथम, युवराज कुमार (जीएलएम कालेज , बनमनखी) द्वितीय और राहुल कुमार (डीएस कालेज, कटिहार) तृतीय स्थान पर आए. वहीं, बालिका वर्ग में नूतन कुमारी (अररिया कालेज) प्रथम, प्रतिमा कुमारी (पूर्णिया महिला महाविद्यालय) द्वितीय एवं वर्षा आनंद (पूर्णिया महिला महाविद्यालय) तृतीय स्थान पर आयीं. शाॅट पुट (बालक वर्ग) में मोहम्मद आफताब आलम (केबी झा कालेज, कटिहार) प्रथम, मोहम्मद फिरोज (केबी झा कालेज) द्वितीय और ऋषभ कुमार (डीएस कालेज) तृतीय स्थान प्राप्त किए. दूसरी तरफ, बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी (पूर्णिया महिला महाविद्यालय) प्रथम, नंदनी कुमारी (केबी झा कालेज) द्वितीय एवं मनीषा कुमारी (पूर्णिया महिला महाविद्यालय) तृतीय स्थान पर आयीं. लांग जंप (बालक वर्ग) में जयदीप दास (डीएस कालेज) प्रथम, सचिन कुमार बेसरा (एमएल आर्य कालेज, कसबा) द्वितीय एवं मुजम्मिल आलम (जीएलएम कालेज, बनमनखी) तृतीय स्थान प्राप्त किए.वहीं, बालिका वर्ग में रुखसत परवीन (केबी झा कालेज, कटिहार) प्रथम, सोनम कुमारी (पूर्णिया महिला महाविद्यालय) द्वितीय और सृष्टि भारती ( पूर्णिया महिला महाविद्यालय) तृतीय स्थान प्राप्त कीं. मौके पर पूर्णिया कालेज की प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह, विश्वविद्यालय खेल पदाधिकारी डॉ.सी के मिश्रा, पूर्णिया कालेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनमोहन कृष्ण एवं डॉ. कंचन कुमारी, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. शंभु लाल वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सीता कुमारी, प्रो. राकेश आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया. साथ ही, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सुनील कुमार, रिंकी कुमारी, ममता आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन