दहेज की खातिर ससुरालवालों ने बहू को चाकू से किया जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर चाकू से गोदकर जान से मारने का प्रयास किया. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

अमौर. एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर चाकू से गोदकर जान से मारने का प्रयास किया. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़िता के भाई मो शाबीर ने अमौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके पति राजिक आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगे कार्यवाही जारी है. दिए आवेदन में कहा है कि अपनी बहन दिलबड़ी बेगम की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व अमौर थाना क्षेत्र के ग्राम हफनिया निवासी मो रजिक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी. दंपती के चार बच्चे (तीन लड़के और एक लड़की) भी हैं. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मो रजिक और उसके परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए दिलबड़ी बेगम को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. करीब 6 माह पूर्व, दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तलाक भी दे दिया था. हालांकि, बाद में सामाजिक पंचायत के माध्यम से मामला सुलझा और पति उसे दोबारा अपने साथ रखने को तैयार हो गया. आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को एक सोची-समझी साजिश के तहत, ससुराल वालों ने मिलकर दिलबड़ी बेगम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके गले, पेट और हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को ”रेफरल अस्पताल, अमौर” में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन