पूर्णिया का मौसम: सावन में सताएगी तीखी धूप और उमस, राहत बनकर बरस सकती हैं कुछ बूंदें

Updated:
विज्ञापन

आज का मौसम | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया और सीमांचल में सावन के महीने में भी लोग तीखी धूप और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन धूप भी सताएगी। वहीं, धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

सीमांचल समेत पूर्णिया जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जो आम जनजीवन के लिए परेशानी का सबब बन गया है. सावन का पवित्र महीना होने के बावजूद लोगों को भीषण उमस और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन धूप की धमक भी सताएगी. हालांकि, बीच-बीच में बारिश की हल्की बूंदें उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती हैं.

आसमान में बादलों की लुकाछिपी, मौसम विभाग का 'ग्रीन सिग्नल'

रविवार की सुबह से ही आसमान में छिटपुट बादल नजर आए, लेकिन कुछ ही घंटों में वे ओझल भी हो गए. आसमान के बदलते रंग आज भी कड़क धूप खिलने का संकेत दे रहे हैं. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आज के लिए कोई विशेष चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में आज के लिए 'ग्रीन सिग्नल' दिया गया है. इसके अनुसार, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और धूल भरी आंधी के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

शनिवार का 'येलो अलर्ट' रहा फेल, आज भी तीखी धूप के आसार

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बीते शनिवार के लिए भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया था, लेकिन न केवल बारिश पर ब्रेक लगा रहा, बल्कि लोगों को तीखी धूप के अटैक का भी सामना करना पड़ा. मौसम के वर्तमान रुख को देखते हुए आज भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है. आसमान क्लाउडी तो रहेगा, लेकिन धूप निकलने से उमस का स्तर बढ़ सकता है.

तापमान का हाल: 35 डिग्री तक जा सकता है पारा, कहीं-कहीं गरजेंगे बादल

पूर्णिया मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, आज जिले के कई हिस्सों में बादल गरजने और रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है. तापमान की बात करें तो आज उमस भरी गर्मी का असर दिखेगा. पूर्णिया में आज मौसम का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है.


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन