संघ के जिलाध्यक्ष के नेट उत्तीर्ण होने पर हर्ष

Updated:
विज्ञापन

बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ

विज्ञापन

रूपौली. बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष जयनंदन कुमार के सहायक प्रोफेसर पद के लिए नेट क्वालीफाई करने पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि जयनंदन कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. शिक्षक नेता अब्दुल बासित ने बताया कि यह शिक्षक हित और छात्रहित के कार्यों का प्रतिफल है. शिक्षक नेता शम्स तबरेज ने बताया कि जयनंदन का बच्चों से लगाव ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है .वहीं रूपौली के पूर्व प्रमुख खुशेन्दर कुमार निराला ने बताया कि शिक्षक जयनंदन ने यह साबित कर दिया कि रूपौली में गुदड़ी के लाल की कमी नहीं है. वे पहले प्राथमिक विद्यालय शिक्षक फिर हाईस्कूल शिक्षक बने और आज सहायक प्रोफेसर के लिए नेट जैसी परीक्षा में सफलता हासिल की है. रूपौली के नौजवानों को उनसे सीख लेने की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन