गणित मेला में पूर्णिया के छात्रों की चमक, दो ने जीता प्रथम स्थान ; अब रामगढ़ में दिखाएंगे प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

पदक प्राप्त कर सम्मानित हुए बच्चे एवं आचार्यगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, पूर्णिया के छात्रों ने प्रांतीय गणित, विज्ञान एवं संगणक मेला में शानदार प्रदर्शन किया है. गणित प्रतियोगिता में दो छात्रों ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया है.

विज्ञापन

पूर्णिया : लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में बिहारीगंज में आयोजित प्रांतीय गणित, विज्ञान एवं संगणक मेला में गुलाबबाग स्थित शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में विद्यालय के दो छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

विज्ञापन

सोवेक पॉल और रिशु राज ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता का आयोजन बिहारीगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया था. इसमें किशोर वर्ग में सोवेक पॉल और बाल वर्ग में रिशु राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया.

दोनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में पदक हासिल किया और अब क्षेत्रीय गणित, विज्ञान एवं संगणक मेला में भाग लेंगे. क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता झारखंड के रामगढ़ में आयोजित होगी.

विद्यालय स्तर पर किया गया सम्मानित

छात्रों की सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन रॉय, सचिव गणेश प्रसाद और कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. प्रधानाचार्य चंद्रमोहन प्रसाद यादव समेत विद्यालय के सभी आचार्य और दीदी ने भी दोनों छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विद्यालय की ओर से दोनों छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया. शिक्षकों ने कहा कि छात्रों की यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन