एक दिन में 50, फिर 10 रुपये बढ़ा मक्का, जानें गुलाबबाग मंडी का भाव

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में पोल्ट्री फीड और स्टार्च उद्योगों की भारी मांग के चलते मक्का के भाव में लगातार तेजी जारी है। जानिए आज के ताजा मंडी भाव।

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया शहर की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में मक्का के भाव में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है. इथेनॉल संयंत्रों, पोल्ट्री फीड और स्टार्च उद्योगों से बढ़ती मांग के कारण मक्का बाजार को मजबूती मिल रही है. गुरुवार को मक्का के भाव में प्रति क्विंटल 10 रुपये की और बढ़त दर्ज की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे एक दिन पहले भी मक्का के भाव में प्रति क्विंटल 50 रुपये तक की तेजी देखी गई थी. लगातार बढ़ती मांग के कारण खरीदारों और बड़े व्यापारियों के बीच मक्का खरीदने की प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है.

बड़े पैमाने पर हो रहा मक्का का भंडारण

चौतरफा मांग बढ़ने के कारण व्यापारी और उद्योग बड़े पैमाने पर मक्का का भंडारण कर रहे हैं. खुले बाजार में खरीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा का असर सीधे कीमतों पर पड़ रहा है. रेलवे से मक्का की रैक लोडिंग में भी तेजी आने से बाजार को और सहारा मिला है.

गुरुवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का का भाव नीचे में 2350 रुपये और ऊपर में 2530 रुपये प्रति क्विंटल तक लगाया गया.

जूट बाजार फिलहाल स्थिर

इधर, गुलाबबाग मंडी में जूट का बाजार फिलहाल सामान्य बना हुआ है. जूट के भाव स्थिर हैं, हालांकि कारोबारियों को आगे तेजी की संभावना नजर आ रही है.

गुलाबबाग मंडी के प्रमुख भाव, प्रति क्विंटल

जिंसभाव
मक्का2350 से 2530 रुपये
जूट11,000 से 11,500 रुपये
गेहूं2650 से 2750 रुपये
चावल मंसूरी3250 से 3425 रुपये
चावल अरवा, मोटा3050 से 3250 रुपये
चावल बासमती12,500 से 13,000 रुपये
दाल अरहर10,600 से 14,500 रुपये
दाल मूंग9540 से 9600 रुपये
दाल मसूर5550 से 6750 रुपये
दाल चना5550 से 6600 रुपये
गोटा मूंग8000 से 9000 रुपये
गोटा चना6200 से 6400 रुपये
सरसों पीला7300 से 7800 रुपये
सरसों काला7000 से 7500 रुपये


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन