GMCH पूर्णिया में शुक्रवार को बच्चों और ईएनटी मरीजों पर खास फोकस, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर

विज्ञापन

जीएमसीएच, पूर्णिया | Prabhat Khabar Network

जीएमसीएच पूर्णिया में नवजात टीकाकरण, शिशु स्वास्थ्य और इएनटी समस्याओं के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था। ओपीडी समय और डॉक्टरों की सूची यहाँ देखें।

विज्ञापन

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शुक्रवार को महिला एवं बाल स्वास्थ्य, नवजातों के टीकाकरण और बच्चों के उपचार के साथ कान, नाक व गला संबंधी समस्याओं के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जीएमसीएच प्रशासन ने पीडियाट्रिक और ईएनटी विभाग में तीन-तीन चिकित्सकों की तैनाती की है. वहीं गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, चर्म रोग, दंत, नेत्र और मानसिक रोग विभाग में भी चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ आवश्यक परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई है.

बच्चों के विभाग में तीन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. राजू, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. सौरभ बच्चों का इलाज करेंगे. नवजात और छोटे बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अभिभावक इन चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे.

कान, नाक और गला रोग के लिए तीन चिकित्सकों की तैनाती

ईएनटी विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा और डॉ. एचके. शर्मा मरीजों को देखेंगे. कान दर्द, सुनने की परेशानी, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए मरीज ओपीडी में पहुंच सकते हैं.

शुक्रवार की ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे ये चिकित्सक

  • मेडिसिन : डॉ. पंकज कुमार.
  • गायनी : डॉ. ऋचा झा और डॉ. ज्योति झा.
  • सर्जरी : डॉ. अपराजिता अनुपम.
  • हड्डी रोग : डॉ. डीके. यादव.
  • पीडियाट्रिक : डॉ. राजू, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. सौरभ.
  • चर्म रोग : डॉ. जॉली.
  • ईएनटी : डॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा और डॉ. एचके. शर्मा.
  • नेत्र रोग : डॉ. शीलमणी.
  • दंत विभाग : डॉ. नाहिद.
  • मानसिक रोग : डॉ. नायाब अंजुम.

ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय

जीएमसीएच पूर्णिया में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जाएगा.


विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन