RJD नेता की सौतन ने लगाया आरोप, कहा- ‘बीमा भारती मेरी हत्या करवाना चाहती हैं’

Updated:
विज्ञापन

Bihar News (बीमा भारती)

Bihar News: पूर्णिया के रुपौली से पूर्व विधायक और RJD की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर हुई चोरी के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है. उनके पति अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने इसे महज चोरी नहीं, बल्कि अपनी हत्या की साजिश बताया है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया के रुपौली से पूर्व विधायक और RJD की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर हुई चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. उनके पति अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया कि यह महज चोरी नहीं, बल्कि उनकी हत्या की साजिश थी। उन्होंने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

हत्या की साजिश का आरोप

गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया कि बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे. उन्होंने कहा, “बीमा भारती अपने भाई अशोक मंडल के साथ मिलकर मेरी हत्या करना चाहती थी. जिस दिन चोरी हुई, उसी दिन मेरी हत्या की साजिश थी.”

पुलिस में शिकायत और सुरक्षा की मांग

गुड़िया मंडल ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है. वहीं, इस मामले में अशोक मंडल ने गुड़िया के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “यह सारे आरोप बेबुनियाद हैं. गुड़िया मंडल मानसिक रूप से अस्वस्थ है.”

22 फरवरी को हुई थी चोरी

बता दें कि 22 फरवरी को बीमा भारती के भवानीपुर स्थित घर में लाखों की चोरी हुई थी. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, सभी लोग बाहर गए हुए थे. इस मामले पर गुड़िया मंडल का कहना है कि बदमाश उनकी हत्या के लिए आए थे, लेकिन जब वे घर में नहीं मिलीं तो चोरों ने सोने-चांदी के गहने, अष्टधातु की कीमती मूर्तियां और अन्य सामान लूट लिया.

आवेदन फाड़ने का आरोप

गुड़िया मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह चोरी की शिकायत दर्ज कराने भवानीपुर थाने पहुंचीं तो बीमा भारती ने आवेदन छीनकर फाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने खुद एक नया आवेदन देकर उनके पड़ोसी को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची.

ये भी पढ़े: अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

बीमा भारती का जवाब

वहीं, पूर्व विधायक बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा, “कोई अपने ही घर में चोरी करवाएगा क्या? पुलिस की जांच के बाद सच सामने आ जाएगा.” फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब देखना होगा कि इस विवाद का अंत कहां जाकर होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन