पूर्णिया में आज बदलेगा मौसम! तेज धूप के बीच बारिश-आंधी के आसार

Updated:
विज्ञापन

मौसम | Prabhat Khabar Network

धूप की बढ़ती तल्खी के बीच पूर्णिया में बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन उमस से राहत की उम्मीद कम है. जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया में शनिवार सुबह कुछ देर मौसम खुशनुमा रहने के बाद सात बजे के बाद धूप के तेवर तल्ख हो गये. तेज धूप के बीच उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आज जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जतायी है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के साथ आंधी के भी आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्णिया और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जतायी गयी है. आईएमडी ने सुबह के अपडेट में भारी बारिश और आंधी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

32 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है.

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को आंधी-बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन