सूअर चराने गयी बालिका से दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र के महराजगंज पंचायत में बीती शाम सूअर चराने गयी 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित पक्ष ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि मेरी पुत्री सूअर चराकर लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में 21 वर्षीय मो महफूज ग्राम धुवविलास वार्ड नंबर 02 पंचायत महराजगंज एक थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया ने मेरी पुत्री को जबरन पकड़ कर मुंह में गमछा बांधकर मक्का खेत में उठाकर ले गया. वहां दुष्कर्म करते समय मेरी पुत्री चीखने-चिल्लाने लगी. इसी बीच गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ कर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी युवक को चकमका ओपी पुलिस के हवाले किया गया. वहीं सोमवार को घटना की लिखित आवेदन मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम, जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पीड़ित परिजनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच अस्पताल पूर्णिया भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपी मो महफूज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा सैम्पल एवं वस्त्र को लैब में जांच-पड़ताल के लिए साथ ले गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए