सर्पदंश से चार वर्षीय बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 11:05 PM
परोरा पंचायत वार्ड संख्या पांच स्थित ठाकुर बाबा स्थान टोला में हादसा
केनगर. कृत्यानंदनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या पांच स्थित ठाकुर बाबा स्थान टोला में गुरुवार की दोपहर को सर्पदंश से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची रितु कुमारी के पिता कुमोद पासवान व दादा बुचो पासवान परोरा वार्ड संख्या पांच ठाकुर बाबा स्थान टोला निवासी बताये गये.जानकारी के अनुसार बच्ची रितु दोपहर करीब दो बजे अपने घर के समाने आम के बगीचे में थी.इसी क्रम में वह बगल में मवेशी के बथान की तरफ चली गयी. जहां उगे हुए बरसाती घास के बीच मौजूद किसी विषैले सर्प ने उसके पैर में डंस लिया . बच्ची घबरा कर भागते हुए घर पहुंची. बताया गया कि परिजन बच्ची का झाड़- फूंक कराने लगे .इस कारण विलंब से कृत्यानंद पहुंचे. जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर केनगर अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार पाठक घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक जांच के उपरांत प्रतिवेदन तैयार कर अंचल कार्यालय लौट गये. इधर, घटना के बाद मृतक बच्ची के घर कोहराम मचा है. माता पूजा देवी, चाची देवकी देवी, दादी, दादा, चाचा तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










