भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान संघर्ष समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

हरदा.

विज्ञापन

हरदा. सड़क निर्माण के लिए भूमि केअधिग्रहण को लेकर गोआसी एवं विषहरिया के स्थानीय किसानों ने विरोध करने का निर्णय लिया है. बैठक कर किसान संघर्ष समिति का गठन किया. बैठक में किसानों ने बताया कि नेशनल हाइवे हरदा को जोड़ने वाली सड़क में छोटे और मंझले स्तर के किसान है जो अपनी आजीविका के लिये पूर्ण रूप से खेती पर निर्भर हैं. किसानों ने आशंका जतायी कि अगर उनकी जमीन अधिग्रहित हुई तो फिर उनके पास काम के लिये दिल्ली और पंजाब पलायन करने के अलावा कोई और रास्ता नही बचेगा . हरदा के पास एनएच 31 से जोड़ने के लिये 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाये जाने की चर्चा किसानों ने की है. बैठक में किसान दिलीप पासवान,हरिनंदन यादव,जवाहर गुप्ता,नन्द किशोर भगत,माधव सिंह,विनोद यादव,श्रवण गुप्ता, पापलू पंडित,गंगा प्रसाद यादव,हरि साह,सुबोध गुप्ता,कपिल यादव,भागवत पासवान,पप्पू गुप्ता,सदानंद यादव,महेंद्र पासवान आदि किसान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन