प्रधानाध्यापक को सेवानिवृति पर दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिपुर मादी, वीर कोदर टोला के प्रधानाध्यापक विवेकानंद साह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति ने भव्य विदाई दी.कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार,अंचल मंत्री प्रदीप कुमार यादव, प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्रखंड संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह, संघ के वरीय सदस्य शिक्षक रमन कुमार सिंह, संकुल संचालक दुष्यंत कुमार झा, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर यादव, संजय कुमार, विनोद कुमार साह, साकिब हसन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के समूह सदस्य चंदन कुमार साह ने किया. अंचल मंत्री प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि विवेकानंद साह के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा.विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र मुखिया एवं सचिव कंचन देवी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष कुमार पासवान, लड्डू खान, संजीव कृष्ण, शिवम कुमार, मोहम्मद रफी, शिक्षिका संजू कुमारी, पल्लवी कुमारी, कुमारी रागिनी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. इस अवसर पर विद्यालय का प्रभार राजकुमार मुखिया को सौंपा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन